रिपोर्ट- निभाष मोदी!
भागलपुर पुलिस व बिजली विभाग की अजीबो गरीब घटना….
12 साल पहले जिसकी हो चुकी है मौत,2024 में हुआ उसपर एफआईआर,भागलपुर पुलिस पर उठ रहे सवाल…. आखिर ऐसा कैसे?
भागलपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है…आप इस घटना को जानकर दंग रह जाएंगे … यह घटना जानकर आपके मन में कई प्रश्न उठेंगे आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? ….जिसकी 12 साल पहले मौत हो चुकी है उसके नाम 2024 में एफआईआर दर्ज किया जा रहा है और भागलपुर पुलिस एफआईआर कर रही है…आखिर यह कैसे हो सकता है?….इस अजीबो गरीब घटना से भागलपुर पुलिस के साथ-साथ उनके उदासीन रवैये पर भी कई सवाल उठ रहे हैं. ….
अभियुक्त निर्मला देवी के पति प्रमोद उपाध्याय (आवेदक) के जानिव आवेदन दाखिल हुये हैं और उसमें साफ तौर पर लिखा हुआ है कि काण्ड संख्या 161/2024 में आवेदक नामजद अभियुक्त निर्मला देवी के पति प्रमोद उपाध्याय है। इस कांण्ड सुचिका विद्युत आपूर्ती शाखा मिरजानहाट के कनीय विद्युत अभियंता सह अभिनिर्धारण पदाधिकारी कल्याणी प्रसाद के तहरीरी ब्यान के आधार पर मोजाहीदपुर थाने में यह एफआईआर दर्ज किया गया है जिसका सारांश यह है कि 24 जून 2024 को विद्युत उर्जा के चोरी के विरूद्व छापामारी दल का गठन कर विभिन्न जगहों पर छापेमारी करते हुये दोपहर 2:30 बजे आवेदक के घरेलु परिसर पर छापेमारी किया तो पाया कि आवेदक के घर का बिजली कनेक्शन का उपभोक्ता संख्या 23360016982 एवं मीटर संख्या 7205802 है। परिसर में लगे घरेलु उर्जा मीटर से इनकमिंग सर्विस तार को काट कर लूप बनाकर मीटर के वास्तविक खपत को अवरूद्ध कर बिजली का उपयोग कर रहे थे अर्थात बिजली उर्जा का चोरी कर रहे थे, जिससे बिजली विभाग को कुल 1,90,371 रूपये का नुकसान हुआ है।”जबकि इस कांण्ड के अभियुक्त निर्मला देवी कि मृत्यु दिनांक 05 दिसंबर 2012 ईस्वी को ही हो चुकि है, परन्तु विद्युत आपूर्ती शाखा मिरजानहाट के कनीय विद्युत अभियंता सह अभिनिर्धारण पदाधिकारी कल्याणी प्रसाद के साथ-साथ पुलिस के द्वारा बारह साल पूर्व मौत हुए निर्मला देवी के उपर एफआईआर कर दिया गया है।
इससे पुलिस प्रसाशन के साथ साथ बिजली विभाग पर भी उंगलियाँ उठ रही हैं। अब देखने वाली बात यह होगी की भागलपुर पुलिस इसपर क्या संज्ञान लेती है या फिर यह भी खाली बस्ते में चला जाता है।




