ग्रैंड होटल में शराब पार्टी करते 23 लोग गिरफ्तार, दो आर्म्स बरामद, पुलिस ने भेजा जेल!

SHARE:

रिपोर्ट- रवि वर्मा/रोहतास!

बिक्रमगंज शहर के सासाराम रोड स्थित शिव ग्रैंड होटल में शराब पार्टी करने के आरोप में 23 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में चार लोग बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के है, जबकि 19 लोग यूपी के विभिन्न जगहों के बताए जा रहे है । पुलिस बीती रात छापेमारी कर हिरासत में लेकर इनलोगों से गहन पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये सभी किस उद्देश्य से एक साथ इकट्ठा हुए थे।

थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि होटल मालिक के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोरौना निवासी मनीष कुमार मिश्र, दुर्गाडीह निवासी अमित कुमार चौबे और मठिया निवासी धनजी सिंह को नशे की स्थिति में गिरफ्तार किया गया है। जबकि गाजीपुर निवासी अजित कुमार सिंह के पास से यूपी का लाइसेंसी राइफल और बुल्लू राम के पास जम्मू कश्मीर का लाइसेंसी राइफल बरामद किया गाय। अजित कुमार सिंह ने अपना लाइसेंसी राइफल जिला में इंट्री नहीं कराया था। वहीं बुल्लू राम ने तो अपने गृह जिला में भी इंट्री नहीं कराया है। इनलोगों के विरुद्ध लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन का आरोप है। इनके अलावा मानपुर निवासी चंद्रभूषण राय उर्फ गुड्डू राय के अलावा यूपी के निवासी सुनील कुमार राय, नीरज यादव, अरबिंद कुमार, विवेक कुमार, राहुल शर्मा, धीरेंद्र कुमार, जितेन्द्र सेठ, अजित तिवारी, जनार्दन यादव, अभिषेक कुमार, उमेश साहनी, सर्वेश रघुवंशी, शैलेंद्र मोछ, कृष्णा कुमार, सुनील कुमार, राजेन्द्र कुमार, जितेंद्र कुमार को शराब पार्टी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में 14-15 की संख्या में लोग यूपी के किसी सुरक्षा एजेंसी से जुड़कर बाउंसर का काम करते हैं। पुलिस सभी 23 लोगों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन सभी लोगों के यहां आने के प्रयोजन की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment