शहीद अजय झा का पार्थिव शरीर गांव आते ही लोगों की आँखें हुई नम, पुरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

नम आंखों से हजारों लोगों ने दी गई शहीद अजय कुमार झा को अंतिम विदाई। शहीद जवान के अंतिम दर्शन एवं विदाई में हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग। बताते चलें कि मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत बांकी गांव का अजय कुमार झा अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए रविवार को मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में गोली लगने से शहीद हो गए। मालूम हो कि शहीद अजय कुमार झा, सीआरपीएफ 20 बटालियन में कार्यरत थे। देर रात लगभग चार बजे के आस पास ‌ उनका ‌ पार्थिव शरीर, उनके पैतृक गांव बाकी पहुंचने पर जहां शहीद अजय कुमार झा के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में दूर दूर से लोगों का पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मालूम हो कि शहीद अजय कुमार झा का पार्थिव शरीर को सीआरपीएफ 20 बटालियन के जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शहीद जवान के अंतिम यात्रा में शामिल हुई, बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल, झंझारपुर के विधायक सह बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, झंझारपुर के वर्तमान सांसद रामप्रीत मंडल, डीएम एसपी अनूमंडल पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में मौजूद लोगों ने शहीद जवान को नम आंखों से विदाई दी। इसी के साथ शहीद जवान को उनके बारे पूत्र ने मुखाग्नि दी और इस के साथ ही एक देश भक्त सेना का शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।

Join us on:

Leave a Comment