प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चलाने वाला निकला उसका सगा भाई, गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में 14 जुलाई को प्रॉपर्टी डीलर छोटू श्रीवास्तव को घर जाने के दौरान में गोली मारी गई थी ।जिसके बाद आनन फानन में इलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।वही घटना के बाद पुलिस की बनाई गई विशेष टीम ने इस मामले में अनुसंधान प्रारंभ किया और मामले में जांच में पता चला की घटना के दिन छोटे भाई पवन श्रीवास्तव के घर के बाहर में गोली मारी गई थी और फिर खुद आरोपी भाई ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।जिसके बाद पुलिस ने मामले में सघन पूछताछ किया तो जिसके बाद इस मामले में गहन जांच और FSL में जांच में पीओ पवन श्रीवास्तव का घर ही निकला और इसमें घटना के बाद और जांच पड़ताल में जानकारी मिली कि खून के धब्बे और अन्य साक्ष्य को छिपाने के लिए अलग अलग तरीके अपनाए गए। यही नहीं गोली चलाने वाले ने खोखा और मैगजीन को घर के बाहर नाले में डाल दिया जिसको बरामद कर लिया गया है। यही नहीं बल्कि पिस्टल को कही और छिपा दिया था। घटना के दौरान में तीन से चार लोग घर में थे और सभी इसमें शामिल थे जिसमे घायल छोटू श्रीवास्तव ने गोली चलाई और भाई को अस्पताल पहुंचाकर फरार हो गया।

मामले में डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया की प्रॉपर्टी डीलर छोटू उर्फ शशिभूषण श्रीवासवस्त पर गोली चलाने वाला कोई और नही बल्कि उसका छोटा भाई पवन श्रीवास्तव ही था।इस घटना में पवन पत्नी सोनी कुमारी उर्फ बबली और दिलीप चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के समय यह दोनो मौजूद थे और पुलिस से सघन पूछताछ में घटना की पूरी बात को बताया है। अभी घायल का भाई पवन श्रीवास्तव और अन्य फरार हो गया जिसको पकड़े जाने के लिए छापेमारी किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment