भारी मात्रा में शराब व दो बाइक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने दो शराब धंधेबाज को 510 बोतल नेपाली शराब सहित दो बाइक के साथ पकड़ने में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दिन के 1 बजे बभनदेई पुल के पास वाहन चेकिंग चल रहा था तभी गुप्त सूचना मिला कि शमशान घाट के रास्ते
होते हुए शराब जा रहा है सूचना पाते ही थाना के एस आई मधु कुमार सिंह, कंचन कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे देखा कि दो बाइक सवार शराब लेकर आ रहा था। पुलिस बलों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन दोनों बाइक सवार पुलिस बलों के रुकने का इशारा किया तो भागने का प्रयास करने लगा जिसे जवानों के सहयोग से पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर एक युवक ने अपना नाम व पता संजीत कुमार सहनी पिता रामफल सहनी तथा दूसरा युवक हरलाखी थाना क्षेत्र के विटहर गाँव के शत्रुघ्न महतो के पुत्र प्रमोद महतो के रूप में किया गया है बाइक की तलाशी लेने पर 510 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। दोनों को गाड़ी सहित बरामद शराब के साथ थाना लाया गया। थाना में पूछताछ के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment