रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर में शांति पूर्वक मुहर्रम पर्व को सम्पन्न कराने को लेकर मूज़फ्फरपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है। फ्लैग मार्च टाउन थाना से एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। फ्लैग मार्च में एएसपी टाउन सहित कई थाना के थानाध्यक्ष समेत सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च टाउन थाना से निकलकर विभिन्न चौक चौराहों से होकर गुजरी। वही एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह ने बताया कि फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। ताकि लोग आपशी भाईचारे के साथ मोहर्रम पर्व मना सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा संवेदनशील जगहों को चिह्नित किया गया है जहां पर भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाएगा इसके साथ ही अगर कोई पर्व में माहौल बिगाड़ना या अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा तो पुलिस की उस पर पैनी नजर रहेगी। असामाजिक तत्वों पर ड्रोन से विशेष रूप से निगरानी रखी जा रही है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।




