रिपोर्ट – आशुतोष तिवारी!
भोजपुर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशानुसार सभी थाना में प्रतिदिन सभी पदाधिकारी की उपस्थिति के साथ-साथ प्रतिदिन के कार्य की समीक्षा और प्रतिदिन लक्षित कार्य के संबंध में रोल कॉल सह समीक्षा आरंभ किया गया है जिसमें सभी थाना के द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों से प्रतिदिन उनके कार्य की समीक्षा की जा रही है तथा उन्हें नए कार्य का लक्ष्य दिया रहा है ।इस कड़ी में कांड की समीक्षा करना अधिकतम की गिरफ्तारी करना वारंट का निष्पादन करना तथा पेट्रोलिंग के दौरान बेहतर चेकिंग करना तथा नए कानून के संबंध में जानकारी प्राप्त करना आदि कार्य निष्पादित किए जा रहे हैं। इसका लक्ष्य यही है कि हर क्षेत्र में बेहतर ढंग से पुलिस की जवाबदेही तय करते हुए बेहतर विधि व्यवस्था साधारण और अपराध नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।




