शंखनाद : सुपर फोर्टी में देश और राज्यों की आज की बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

1 जीएसटी के 7 साल में सरकार हुई मालामाल, आयकरदाताओं की संख्या में 81 लाख का इजाफा

2 बज­ट से मध्यवर्ग की अपेक्षाएं:टैक्स छूट से बढ़ेगी खरीदारी-खपत,जीडीपी में तेजी का कारण बनेगी रियायत

3 कोई स्मृति ईरानी को बुरा-भला न कहे,राहुल गांधी ने कांग्रेसी नेताओं को वॉर्निंग,राहुल गांधी ने कहा जिंदगी में हार जीत लगी रहती है लेकिन किसी को अपमानित करना कमजोरी की निशानी है ताक़त की नहीं

4 जो करेगा जाति की बात, उसको मारूंगा कसकर लात…,जातिगत राजनीति को लेकर भड़के गडकरी

5 गडकरी ने कहा:मेरे निर्वाचन क्षेत्र में करीब 40% मुसलमान है मैंने उनको पहले ही बता दिया था कि मैं आरएसएस वाला हूं और हाफ चड्डी वाला हूं इतना सोच लो कि बाद में पछताना ना पड़े, गडकरी ने कहा कि जो मुझे वोट देगा उनका भी काम होगा,और जो नहीं देगा उनका भी काम भी मैं करूंगा

6 कोई भी शख्स जाति के आधार पर बड़ा नहीं होता है, गरीबी,भूखमरी और रोजगार सबके लिए है केंद्रीय मंत्री ने कहा:सिलेंडर हो या कोई अन्य चीजें अगड़ी और पिछड़ी जाति के लोग एक ही रेट पर इसे खरीदते हैं,इसके साथ ही कहा पेट्रोल हिंदू और मुसलमान एक ही कीमत पर खरीदते हैं

7 वायुसेना को पहला तेजस 15 अगस्त तक मिलेगा,अमेरिकी कंपनी सितंबर-अक्टूबर से GE-404 इंजन की सप्लाई करेगी;इसमें एडवांस्ड रडार और सेल्फ डिफेंस की क्षमता

8 स्मृति ईरानी समेत 4 पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने लुटियंस दिल्ली के सरकारी बंगले खाली किए,नए मंत्रियों को दिए जाएंगे

9 महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान जारी;कांग्रेस की अहम बैठक से नदारद रहे तीन विधायक

10 केजरीवाल को ED केस में जमानत,CBI केस में जेल में ही रहेंगे;सुप्रीम कोर्ट बोला:CM बने रहना है या नहीं खुद तय करें

11 राहत के बीच CM केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने CBI मामले में 25 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

12 बनारसी चाट से स्वागत, इत्र-चूड़ियों की दुकान,कठपुतली शो भी,अनंत-राधिका की शादी में राजा-महाराजाओं सा है इंतजाम

13 अंबानी परिवार में शादी:जियो वर्ल्ड सेंटर के लिए बारात लेकर निकले दूल्हे राजा अनंत,रात 9.30 बजे राधिका संग लेंगे सात फेरे

14 सेंसेक्स ने 80893 और निफ्टी ने 24,592 का हाई बनाया,मजबूत नतीजों के बाद TCS 7% चढ़ा,आईटी इंडेक्स 4.5% की तेजी के साथ बंद

15 बिजली गिरने से पूरे उत्तर प्रदेश में एक दिन में कम से कम 37 लोगों की मौत

16 बिहार के आरा में आकाशीय बिजली गिरने से 18 छात्राओं की हालत बिगड़ी,अधिकारियों के हाथ-पांव फूले

17 पूर्व अग्निवीरों पर CISF का बड़ा ऐलान,जल्द मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण और फिजिकल टेस्ट में छूट

18 NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई का एक्शन जारी, मास्टरमांइड राकेश रंजन पटना से गिरफ्तार

19 कर्नाटक सरकार पर लगा SC/ST फंड के दुरुपयोग का आरोप,NCSC ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

20 असम:कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! ससुराल में समय बिताने को मिलेंगी छुट्टियां

21 सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की 8 उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश

22 पश्चिम बंगालःमुर्शिदाबाद में स्कूल पर गिरी आकाशीय बिजली,20 से ज्यादा छात्र घायल

23 जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट कर्मचारी ने CISF जवान को मारा थप्पड़,महिला गिरफ्तार

24 Nepal:संसद में प्रचंड के भाग्य का फैसला,विश्वास मत प्रस्ताव पर मतदान से पहले विपक्ष ने जारी किया व्हिप

25 केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों में लागू किया जाएगा ई-ऑफिस,100 दिवसीय एजेंडे में था शामिल

26 केजरीवाल की याचिका पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट,ED की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी;17 मई को SC ने फैसला सुरक्षित रखा था

27 ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की जांच के लिए कमेटी बनी,UPSC में विकलांगता कैटेगरी और OBC कोटे के दुरुपयोग का आरोप;पुणे से वाशिम ट्रांसफर

28 ​​​​​​​​गुजरात:10 नौकरियों के लिए 1800 लोग पहुंचे,धक्का-मुक्की में स्टील की रेलिंग टूटी;कांग्रेस बोली:ये नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल

29 फ्लाइट के सफर में लगेज खोने का नहीं रहेगा डर,एअर इंडिया ने रियल टाइम बैगेज ट्रैकिंग सर्विस शुरू की,पैसेंजर ऐप से लाइव ट्रैक कर सकेंगे

30 समंदर में भारत होगा और मजबूत,नेवी को मिलने वाली है 6 नई सबमरीन,प्रोजेक्ट-75i ने पकड़ी रफ्तार

31 रूस पर दांव लगाना ठीक नहीं,संघर्ष में वह चीन का पक्ष लेगा…अमेरिकी NSA की भारत को चेतावनी

32 साइना नेहवाल बोलीं:टेनिस खेलती तो बेहतर कर सकती थी,राष्ट्रपति भवन में लोगों से बातचीत की,एक दिन पहले प्रेसिडेंट के साथ खेला था बैडमिंटन

33 पूर्व अग्निवीरों को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, BSF-CISF भर्तियों में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

34 पार्टियों को आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता,निम्न स्तर की राजनीति पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जताई चिंता

35 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कमर में दर्द के चलते AIIMS में भर्ती,डॉक्टरों की निगरानी में

36 देश में आत्महत्या के बढ़ते मामलों से सुप्रीम कोर्ट काफी चिंतित,जनहित याचिका पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब

37 मिलकर चुनौतियों का सामना करें-समाधान खोजें, बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में बोले जयशंकर

38 यूपी:करारे झटके से भाजपा ने लिया सबक,आने वाले चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी पार्टी

39 केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट,ED की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी;17 मई को SC ने फैसला सुरक्षित रखा था

40 बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी के घर में चोरी,यूपी पुलिस जांच में जुटी

Join us on:

Leave a Comment