आसमानी आफत में पांच की गई जान, चार की हालत बेहद नाजुक!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी में आसमानी आफत ने पांच लोगो की ली जान आधे दर्जन से ज्यादा घरों में मचा कोहराम। जिले में कुछ देर की बर्षा और बज्रपात से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग झुलस कर घायल हो गए। घटना जिले के दो अलग अलग क्षेत्रों की है।पहला घटना दोपहर के समय फुलपरास प्रखंड के बथनाहा और भरहा गांव की है। यहां खेत में मजदूरी कर रहे आधा दर्जन से अधिक मजदूर आसमानी बिजली का शिकार हो गए। जिसमे से दो मजदूर की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं एक की मौत खुटौना पीएचसी लेजाते समय रास्ते मे हो गई। मृतक की पहचान भरहा गांव के मकून साफी ,आशियाना खातून और बथनाहा के अलाउद्दीन उर्फ कारी साफी वही बज्रपात की दूसरी घटना में बाबूबरही प्रखंड के बसहा पंचायत डुमरिया गांव की है। जहां संगीता देवी और बेलादौरा गांव में मंजू देवी की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस सभी मृतकों की शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है। बज्रपात से एक साथ 5 लोगों की मौत की खबर सुनकर मृतक के धर से लेकर गांव के लोगों मे शोक की लहर है। परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है। वही आसमानी आफत के गिरने से झुलसकर गंभीर रूप से घायल चारों का इलाज जारी है। मरने वाले सभी लोग खेत में काम कर रहे थें।

Join us on:

Leave a Comment