साकारत्मक संकल्प “मेरे साथ सब कुछ बहुत अच्छा होगा!” यह एक जादुई संकल्प आपकी ज़िंदगी बदल देगा।

SHARE:

प्रस्तुति अनमोल कुमार


हमारी संकल्पों में क्रिएटिव एनर्जी है, जो संकल्प हम बार-बार करते हैं, उसका हम निर्माण करते हैं। परमात्मा कहते हैं – “सदैव कहो मेरे साथ अच्छा होगा.. तो यदि बुरा होने वाला भी होगा, तो वह भी अच्छा हो जाएगा!” यदि हम सदैव स्मृति में रखते हैं कि मेरे साथ जो होगा अच्छा होगा, तो हमारे जीवन में सदैव अच्छा ही होता रहेगा। आज हम इस पॉज़िटिव संकल्प के साथ मेडिटेशन करेंगे। इस अभ्यास को 3 मिनट करना है। इसको करते ही आपका माइंड फ्रेश हो जाएगा.. जो हमारे नेगेटिव संकल्प थे, वह संकल्प पॉज़िटिव हो जाएंगे। तो चलिए स्टार्ट करते हैं.. अनुभव करेंगे, मैं आत्मा.. ज्योति स्वरूप.. चमकता सितारा.. अपने मस्तक के बीच में.. स्थित हो जाएं अपने आत्मिक स्थिति में.. अभी तीन बार संकल्प करेंगे – मेरे साथ जो होगा अच्छा होगा.. मेरे साथ जो होगा अच्छा होगा.. मेरे साथ जो होगा अच्छा होगा.. अभी अनुभव करेंगे मेरे सिर के ऊपर परमात्मा शिव बाबा.. मेरे साथ हैं.. वह मेरे पिता हैं.. उनके साथ का अनुभव करेंगे.. उनसे दिव्य शक्तियों की किरणें निकल मुझ आत्मा में फ्लो हो रहीं हैं.. समा रहीं हैं.. मग्न हो जाएँ इस अवस्था में.. शिव बाबा मेरे सिर के ऊपर.. उनसे दिव्य शक्तियों की किरणें निकल मुझ में समा रहीं हैं… भगवान मेरे साथ हैं.. मेरे साथ जो भी होगा, अच्छा होगा.. भगवान मेरे साथ हैं.. मेरे साथ जो भी होगा, अच्छा होगा.. भगवान मेरे साथ हैं, मेरे साथ जो भी होगा अच्छा होगा.. जब भगवान साथ हैं, तो कोई कुछ कर नहीं सकता। जहां भगवान साथ हैं, उनके साथ सर्व शक्तियां साथ हैं। मेरे साथ आज जो भी होगा, अच्छा होगा। क्योंकि मैं भगवान की संतान हूं! मैं एक भाग्यवान आत्मा हूं!

Join us on:

Leave a Comment