परीक्षा देने जा रहा छात्र हादसे का शिकार एक की मौत दूसरा गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

पूसा थाना क्षेत्र की घटना

बीए पार्ट 2 की परीक्षा देने जा रहा छात्र हुआ हादसे का शिकार एक की मौत दूसरा गंभीर, ढोली बाजार का है रहने वाला

समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के पास बाइक और किसी अज्ञात वाहन के बीच हुई सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों मित्र एक बाइक पर सवार होकर ढोली बाजार से ताजपुर बाजार बीए पार्ट 2 की परीक्षा देने के लिए आ रहे थे। मृतक छात्र की पहचान ढोली बाजार के स्वर्गीय राजेंद्र शाह का पुत्र रोहित कुमार 21 वर्ष के रूप में की गई है जबकि जख्मी ढोली बाजार के ही विजय राय का पुत्र ऋतिक कुमार बताया गया है। रितिक की स्थिति गंभीर बनी हुई है उसे मुजफ्फरपुर की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक का शव पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

मृतक छात्र का मित्र सुभाष कुमार ने बताया कि रोहित और रितिक बीए पार्ट 2 की परीक्षा ताजपुर स्थित डॉक्टर एलकेवीडी कॉलेज में दे रहा था। आज दूसरी सिटिंग में पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा थी। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने के लिए ढोली बाजार से ताजपुर आ रहे थे। इसी दौरान पूसा के गंगापुर के पास ताजपुर की ओर से जा रही एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए जब लोगों को जानकारी मिली तो आनंद आनंद में दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि रितिक की स्थिति गंभीर थी जिसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर पुलिस ने शव को जब्त कर लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दोनों पूसा के उमा पांडे कॉलेज का है छात्र
बताया गया है कि रोहित और रितिक दोनों पूसा के उमा पांडे कॉलेज का छात्र हैं जिसका परीक्षा सेंटर ताजपुर के डॉक्टर एलकेवीडी कॉलेज में पड़ा था। दोनों 20 जून से ही बाइक से परीक्षा देने के लिए आना-जाना कर रहे थे।

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा

पूसा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार को ठोकर मारी गई थी जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि दूसरा को परिवार के लोग उपचार के लिए ले गए हैं मृतक के शव को जब्त कर लिया गया है और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है घटना को लेकर एक प्राथमिक की भी दर्ज की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment