प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में ऑटो और कर में भीषण टक्कर हो गई है और इस भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। दरअसल बेगूसराय में मंगलवार की सुबह सुबह ओटो और कार में भीषण टक्कर हो गई जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। पूरा घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के एनएच-31 फोरलेन की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एफसीआई थाना थाना क्षेत्र के बीहट रतन चौक के के पास ऑटो और कर में भीषण टक्कर हो गई है। फिलहाल पुलीस मृतक की पहचाना कर मृतक के परिजन को सूचित कर रहे हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक ऑटो सिमरिया पुल की ओर से जीरोमाइल की ओर आ रही स्वीफ्ट कार से टक्कर हो गई। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे तथा पुलिस को सूचना दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से तीन घायल को निजी अस्पताल भेजा गया है, इस भीषण सड़क दुर्घटना में करने वाले में से नवादा जिला के रहने वाले सुनील पाठक के 26 वर्षीय पुत्र विक्की पाठक, बेगूसराय जिले के शाम हो बिजोलिया गांव निवासी जगदीश यादव के पुत्र सिंटू कुमार, बेगूसराय जिला के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के वीरेंद्र कुमार के 22 वर्षीय पुत्र अमरदीप कुमार, वही राम सदा के पुत्र नीतीश कुमार, नीतीश कुमार और अमनदीप कुमार मामा भंजा है बेगूसराय जिले के छोराही थाना क्षेत्र के रहने वाले रमाकांत दास के 25 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार मृतक में शामिल है




