पुलिस ने भारी मात्रा में किया शराब बरामद, तस्कर फरार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

डिस्को चौक से पुलिस ने 450 बोतल शराब किया बरामद, तस्कर फरार

मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड अंतर्गत औंसी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के डिस्को चौक से तीन बोरे में बंद 450 बोतल नेपाल निर्मित देशी सोफी शराब बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 135 लीटर नेपाल निर्मित शराब खपाने के उद्देश्य से ले जा रहे तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान बरामद किया है। पुलिस कार्रवाई कि भनक लग जाने के कारण तस्कर शराब छोड़ कर मौके से भागने में कामयाब रहा। वही बरामद शराब को कब्जे में लेकर थाना लाया गया। जहां बिहार मद्दनीषेद एवं शराब बंदी कानून के विभिन्न धाराओं में अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर फरार तस्कर की धर पकड़ को लेकर पुलिस कार्रवाई जारी है। इस बाबत थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया है कि बरामद नेपाल निर्मित देशी शराब तीन बारे में बंद 450 बोतल को लेकर मामला दर्ज लिया गया है। फरार तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास जारी हैं। जल्द ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे थाना अध्यक्ष ने बताया है कि थाना क्षेत्र में मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। ऐसे में शराब माफियाओं से लेकर इसका सेवन करने बालो के विरुद्ध पुलिस पैनी नजर रख रही है। फरार शराब तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment