ऑल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा व्यवसायी संवाद सह सांसद शांभवी चौधरी सम्मान समारोह

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

समस्तीपुर शहर के खाटू श्याम बिहारी मंदिर में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा आयोजित व्यवसायी संवाद सह सांसद शांभवी का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने की। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद शांभवी और कैट के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा को पाग, चादर, बुके, और मोमेंटो से सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला आयोग की निवर्तमान अध्यक्ष अश्वमेध देवी को भी पाग, चादर, और बुके से सम्मानित किया गया।

समारोह में उपस्थित व्यवसायियों ने सांसद शांभवी के समक्ष विभिन्न मुद्दों और सुझावों को साझा किया। राहुल कुमार ने शहर में जाम की समस्या को हल करने के लिए गंडक नदी पर नए पुल के निर्माण, भोला टाकीज गुमटी और मुक्तापुर गुमटी पर पुल के निर्माण और गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था करने पर बल दिया। बिजली की समस्या को दूर करने के लिए पुराने ट्रांसफार्मरों को उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों से बदलने और पुराने तारों को नए तारों से बदलने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसके अलावा, गुदरी बाजार की सब्जी मंडी की छत की मरम्मत की तत्काल आवश्यकता पर भी चर्चा हुई, जो पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और भवन गिरने का खतरा है।

बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ,रवि गुप्ता, मनोज कुमार निराला, प्रभात भूषण श्रीवास्तव, राकेश कुमार ढोलकिया, राजीव केजरीवाल, अश्विनी खत्री, राकेश राज, सुनील अग्रवाल, विकास शर्मा सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment