रिपोर्ट- संतोष तिवारी
बिहार/मुजफ्फरपुर
रोटरी क्लब ऑफ तिरहुत ने मिठनपुरा स्थित एक होटल में स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष संजीव चौधरी ने नये अध्यक्ष आशीष शंकर को रोटरी कॉलर पहना कर उन्हें कार्य भार सौंपा. साथ ही अमित राज को सचिव का कार्यभार दिया गया. नये अध्यक्ष ने कहा कि मानवता की सेवा, पौधरोपण, हेल्थ कैंप और अन्य सामाजिक कार्यों में रोटरी तिरहुत की भूमिका रहेगी. इस मौके पर रीतेश अनुपम, उदय भानू, प्रेम कुमार चौधरी, डॉ अंशुमन मौजूद थे.
बाइट:- आशीष शंकर नए अध्यक्ष




