बिजली समस्या से परेशान उपभोक्ताओं का सड़क जाम कर घंटो प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मलमल दक्षिण में बिजली कटौती से परेशान हो आक्रोशित बिजली उपभोक्ताओं ने शनिवार को देर साम कलुआही बासोपट्टी मुख्य सड़क अल फतह चौक पर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। लोग अघोषित बिजली कटौती से लगातार परेशान होते रहने से तंग आकर सरक पर उतरने के लिए बाध्य हुआ। लोगों का कहना है कि रोजाना 10 से 15 घंटे बिजली कटी रहती है। जिससे उनका हाल बेहाल है और इसका असर उनके दिनचर्या पर भी बूरा पड़ा रहा है। आक्रोशित बिजली उपभोक्ता ग्रामीणों ने विभाग से मांग किया है कि पूर्व के तरह बिजली आपूर्ति मलमल के लोगों को बहाल किया जाए। पूर्व में यहां जिस तरह नरार फीडर से बिजली आपूर्ति की जा रही थी उसे दूबारा से बहाल की जाए। जब से बिना कारण के काट कर भालनी फीडर से जोड़ा गया है, उसी समय से बिजली कटौती की समस्या उत्पन्न हो रही है। मौके पर युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद ने कहा की कई महीनो से बिजली कटौती की समस्या से हम लोग जूझ रहे हैं। जब भी जेई को फ़ोन करते हैं तो वे फ़ोन नहि उठाते। कभी कभार फ़ोन उठाते भी हैं तो कहते हैं दस मिनट में बिजली आ जायेगी लेकीन घंटों तक उनका दस मिनट नहि होता है। हम सभी उपभोक्ताओं के परेशानी को देखते हुए बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाय। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के लोगों ने समझा बुझाकर सरक जाम को हटाने में देर साम सफल रहे।

Join us on:

Leave a Comment