:- रवि शंकर अमित!
पटना -मोकामा के हथिदह थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है जहां गुप्त सूचना के आधार पर एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की है, शराब की खेप कार में तहखाना बनाकर रखी गई थी, हाथीदह के प्रभारी थाना अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया की NH 31 पर मैहर होटल के पास एक कर खड़ी होने की सूचना प्राप्त हुई जिसके आलोक में पुलिस बल के साथ सब इंस्पेक्टर मधुरेंद्र कुमार और राजेंद्र प्रसाद गुप्ता पुलिस बल के साथ गए, दोनों ने मिलकर जब उसकी तलाशी लेनी चाहिए तो उससे पूर्व ही कार लॉक कर तस्कर फरार हो गया था, अतः कारीगरों को बुलाकर कार का लॉक खुलवाया गया और जब उसकी तलाशी ली गई तो सभी की आंखें फटी की फटी रह गई, उक्त कार में हर एक जगह बोतल और कार्टून छुपा कर रखे गए थे जिसमें विदेशी महंगी ब्रांडेड शराब बरामद हुई, 965 बोतलों मैं 342 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई इसके साथ ही गाड़ी से कई अन्य नंबर प्लेट बरामद हुए,जो नंबर प्लेट गाड़ी में लगी हुई थी वह भी फर्जी पाई गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है और कर मलिक की तलाश कर रही है!
बाइट – राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ASHO




