अपने ही नौकर को सपरिवार बंधक बनाकर पीटने के आरोप में हाथीदह थानाध्यक्ष सस्पेंड!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना जिले के हाथीदह थानाध्यक्ष निधि कुमारी को बाढ़ ASP अपराजित लोहान ने एसएसपी ने थानाध्यक्ष के नौकर व परिवार की महिला समेत चार लोगों को बेरहमी से पीटने के मामले में निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि अपने सरकारी आवास पर थानाध्यक्ष निधि कुमारी ने घरेलू नौकर सूरज कुमार पर रुपये चुराने का झूठा आरोप लगा दो दिनों तक बंधक बनाया और रिहाई के एवज में रुपये की मांग की।

सूचना पाकर जब पीड़ित सूरज के माता-पिता और भाई थाना पहुंचे तो निधि कुमारी ने सभी को बेरहमी से पीट दिया। पीड़ित सूरज कुमार की मां ने आज बाढ ASP अपराजित लोहान से इसकी शिकायत की। इस शिकायत के आलोक में जांच करते हुये बाढ ASP अपराजित लोहान ने थानाध्यक्ष को निलंबित करने की अनुशंसा की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ASP कि अनुशंसा पर SSP राजीव मिश्रा ने हाथीदह थानाध्यक्ष निधि कुमारी को निलंबित कर दिया है।

निलंबित थानाध्यक्ष निधि कुमारी

बाइट- अपराजित लोहान,ASP, बाढ।
बाइट- पीड़ित परिजन

Join us on:

Leave a Comment