रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
एसडीओ पूर्वी और सिविल सर्जन द्वारा सभी माँगों पर समुचित कार्रवाई के अश्वासन पर लोक चेतना दल का अनशन चौथे दिन समाप्त.
गुरुवार को लोक चेतना दल के प्रदेश संगठन सचिव धनवंती देवी द्वारा किए जा रहे अनशन के सभी मांगों पर कार्रवाई तीव्र गति से किए जाने के आश्वासन पर अनशनकारी ने अपना अनशन समाप्त किया। अनशन स्थल पर एसडीओ पूर्वी अमित कुमार एवं सिविल सर्जन ने आकर धनवंती देवी को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। अनशन स्थल पर राष्ट्रीय महासचिव शकिन्द्र कुमार यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, संजीव कुमार झा ने कहा कि पदाधिकारी के आश्वासन पर अनशन समाप्त किया गया है। अनशन स्थल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार झा, आनंद कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव शकिन्द्र कुमार यादव, नंद किशोर चौधरी, किरण देवी, मो० यूनुस, सीता देवी, किरण देवी, शीला देवी, जरीना खातून, सविला खातून, रीना देवी, बेबी देवी, माया देवी, मौजूद थे।




