भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के भारतीय युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान को हिन्दू धर्म के विरुद्ध टिप्पणी बताते हुए विरोध में मधुबनी सहर मुख्यालय स्थित थाना चौक पर पुतला दहन किया। जहां युवा मोर्चा नेताओं ने कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी के संसद में हिन्दुओं को हिंसक बताने वाले कथित बयान पर आक्रोश व्यक्त किया। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने कहा कि संसद में हिंदू समाज को हिंसक और झूठा बता कर देश के 140 करोड़ जनता का अपमान किया गया है। वहीं भा जा पा जिला अध्यक्ष शंकर झा ने कहा भारत मे हिन्दू बहुसंख्यक है, इसीलिए यहां सभी सुरक्षित है। सनातन धर्म सहनशीलता का पाठ पढाती है। इसलिए जब जिसकी जो मर्जी हो वह बोल दे रहा है। राहुल गांधी के द्वारा लगातार हिंदुओं पर अनर्गल बयान देते आना कहीं ना कहीं उनके खोखले मानसिकता को दर्शाता है।
वही प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रभारी दीपक कल्याण एवं युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को अपने अनर्गल बयान के लिए पूरे हिन्दू समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए। ये दुर्भाग्यपूर्ण है ,कॉंग्रेस हमेशा से हिन्दू को नीचे दिखाने का काम करती रही है। वही उपाध्यक्ष पिन्टु यादव एवं मनोहर झा ने कहा कि राहुल गांधी मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गए है। तो युवा मोर्चा नेता सुमित झा एवं सुमित मिश्रा ने कहा कि उन्होंने पूरे हिन्दू समाज को अपमानित किया है।उनके द्वारा इस तरह के अमर्यादित शब्दों का संसद में प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी कड़ी निंदा करते है। इस मौके पर भाजपा महामंत्री प्रमोद सिंह ,जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना किसान मोर्चा जिला महामंत्री एवं भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक राजीव झा ,युवा मोर्चा नेता चंदन चौधरी, राजेश यादव, दीपु मंडल , सुमन झा , आशुतोष झा , प्रत्युष कुमार, मनीष कुमार कर्ण, रवि कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment