रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय
आरा में एक बार फिर से अपराधियों ने खुल्लेआम पुलिस को चुनौती देते हुए सरेआम एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है।वहीं पुलिस ने सूचना मिलते ही अपराधियों को घेर कर इनकाउंटर किया जिसमें एक बदमाश घायल है।आज उदवंत नगर थाना छेत्र के बखरी गांव में जमीन पर पानी जाने को लेकर हुए विवाद के क्रम में एक पक्ष के द्वारा गोली चला देने की वजह से 30 वर्षीय विरमतन रजक नामक एक व्यक्ति को गोली लग गई जो बाद में इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए दो टीम का गठन किया गया और भाग रहे अपराधियों की घेराबंदी की गई और इसी घेराबंदी में तीन मुख्य अभियुक्तो में से एक अभियुक्त जो लगातार गोली चला रहा था और पुलिस टीम ने अपने बचाव में गोली चलाईं जिससे कि एक अभियुक्त जो अपना नाम सनी बता रहा है, लेकिन पुलिस के द्वारा प्राथमिक सत्यापन में उसका नाम आलोक बाबा पता चला है जो पटना जिले के नौबतपुर का रहने वाला है।उसके पांव में गोली लगी है और पुलिस की कस्टडी में इलाजरत है।अन्य अपराधियों की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। घटनास्थल पर एस बी भोजपुर सही कई पुलिस पदाधिकारी पहुंच गए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर घंटो हंगामा किया जिनको किसी तरह से समझा कर हटाया गया और पुलिस छानबीन में जुट गई है।फिलहाल आरा सदर अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
बाईट–प्रमोद कुमार(एस पी भोजपुर)
बाईट/-घायल युवक
बाईट/-सुधांशु कुमार(डी एस पी यातायात)




