रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिला के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्थापुर परसा नहर के पास अपनी बेटी के घर आम लेकर जा रहे बुजुर्ग की ठोकर लगने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार बुजुर्ग साइकिल से सड़क पार कर रहा था, इसी बिच पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार अपना संतुलन खो दिया औल साइकिल सवार बुजुर्ग से जा टकराया। जिस के बाद बुजुर्ग सड़क पर जा गिरा और उनके सर से खून का फवारा छुट पड़ा। घटना के बाद देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना बासोपट्टी थाना को दी। सूचना पाते ही बासोपट्टी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार, कंचन कुमार सिंह, गौरव कुमार, अलीशा सिंह, पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को पुलिस वाहन में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी लाया। जहां इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना बासोपट्टी थाना पुलिस द्वारा मृतक के परिजन को दी गई । सूचना पाकर मृतक के परिजन बिना देर किए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी पहुंचे और रोने धोने लगे। मृतक की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत अंतर्गत सिहारी गांव के स्वर्गीय विजय मुखिया का 65 वर्षीय पुत्र रामलोचन मुखिया के रूप में की गई है। अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक आम लेकर अपनी पुत्री के पास अरेर थाना क्षेत्र के नगवास गांव जा रहा था। तभी कलुआही के तरफ से आ रही तेज रफ्तार ग्लोस्टर कार ने आगे चल रहे बाइक सवार को ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार संतुलन खोकर सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग के साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बुजूर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि अस्पताल लाने के दौरान घायल की मौत रास्ते मे हो गई है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है। साथ ही घटना के दौरान कुछ बातें निकलकर सामने आ रही है उन बिंदु पर भी जांच किया जा रहा है। आगे जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।




