आम तोड़ने के विवाद में कूदाल से हमला कर मां बेटे की कर दी हत्या!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

– मधुबनी जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में आम तोड़ने के विवाद में कुदाल से काटकर मां बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई।
घटना भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको पंचायत स्थित झौआ गांव की है। बताया जा रहा है कि आम तोड़ने को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमे मां बेटा को कुदाल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सुन्दर यादव के पुत्र सरोज यादव और मां रेबनी देवी के साथ सुबह करीब 10 बजे मुन्नर यादव के 20 वर्षीय पुत्र विजय यादव के साथ आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्षों मे झड़प होने लगा। जो खूनी खेल में तब्दील हो गया और कुदाल से दोनों मां पुत्र के सर पर हमला किया जाने लगा। इसी बीच पुत्र को बचाने आयी 45 वर्षीय सोनी देवी के ऊपर भी कुदाल से हमला कर दिया गया। हमले में बूरी तरह घायल विजय यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल सोनी देवी को स्थानीय लोगों ने झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया जहां पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची भैरवस्थान थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सरोज यादव के पिता सुन्नर यादव को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बिच पूर्व से जमीनी विवाद चला आ रहा था। इसी विवादित जमीन पर आम तोड़ने को लेकर चार पांच दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद सरोज यादव अपने पिता के साथ गुजरात से बीती रात घर आया और अगले सुबह विजय यादव और उसके मां को अपने पिता और मां के साथ मिलकर हत्या कर दिया। पुलिस दोनों मृतक मां बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। इस डबल मर्डर के आरोपियों कि गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

बाइट– पवन कुमार डीएसपी झंझारपुर

Join us on:

Leave a Comment