व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नेता को बार बालाओं का डांस कराने के कारण जदयू ने पार्टी से बाहर निकाला!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

बिहार शरीफ अस्पताल चौराहा स्थित जेडीयू पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष की अगुवाई में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने कहा कि राजगीर में पार्टी के नाम पर जेडीयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयकांत के द्वारा वार वालाओं का नाच कराया गया था। उन्होंने कहा कि जेडीयू नेता विजयकांत ने पार्टी से हटकर काम किया है। जो पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। यही वजह है कि तत्काल जदयू नेता को पार्टी के सभी पदों से विमुक्त कर दिया है। शेष आगे की कार्रवाई को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को सूचित किया गया है। दरअसल जेडीयू नेता के द्वारा नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार की जीत एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संजय झा को जगह मिलने पर जनसंवाद कार्यक्रम कराया गया था और इसी जन संवाद कार्यक्रम के दौरान बार-बालाओं का नाच कराया गया।

बाइट। एमडी अरशद जिलाध्यक्ष जेडीयू

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment