पंकज कुमार जहानाबाद ।
बरसात के पानी में जहानाबाद के सदर अस्पताल को अपने आगोश में ले लिया है हल्की बारिश में अस्पताल के चारों तरफ पानी पानी हो गया है।
बिहार में मानसून ने दस्तक तो दे दी है।मगर इसके साथ ही नीतीश सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था का असली सच भी उजागर हो गया है। आलम यह है कि थोड़ी देर की बारिश में सदर अस्पताल में पानी भर गया है। जहानाबाद की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था महज एक दिन की बारिश में डूब चुकी है। दरअसल, जहानाबाद में सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है. इस बारिश में नगर परिषद का पोल खुल गया है. जिले का सदर अस्पताल पानी-पानी हो गया है. बच्चा के वार्ड से लेकर परिसर तक में पानी घुस गया है. इस बीच बच्चों की जान पर आफत आई हुई है।
बताया जा रहा कि पूरे शहर में पानी जमा है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इस बीच हद तो तब हो गई जब जिले का बड़ा अस्पताल पानी से भर गया है। कई वार्ड में पानी घुस गया है, जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। दवा स्टोर में भी कई फीट तक पानी जम गया है, जिसके कारण दवा दुकानदारों को भी काफी नुकसान हो रहा है।अस्पताल के बीचों बीच से नगर परिषद का नाला पास किया जा रहा है. इस नाले से कई वार्ड का पानी निकलता है. नाला साफ नहीं होने के कारण पूरा नाला पानी अस्पताल में घुस जाता है, जिसके कारण पूरा अस्पताल जलमग्र हो जाता है। लोगों का कहना है कि यह हाल देखकर लगता है कि आने वाला समय में अस्पताल में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जहां मरीज इलाज के लिए जाएंगे वहां बीमार होने की संभावना ही ज्यादा हो जाएगी. वहीं, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इस पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। चाहे जो भी हो बरसात के पानी में सदर अस्पताल जहानाबाद के तमाम दावो का पुल खोल दिया।




