शंखनाद : सुपर फोर्टी में देश राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

1 बम-बम बोल रहा बाजार,पहली बार सेंसेक्स 79000 और निफ्टी 24000 के पार,सेंसेक्स 79,243 और निफ्टी 24,044 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद, लगातार तीसरे दिन बनाया ऑल टाइम हाई,डील के बाद अल्ट्राटेक सीमेंट 5.45% चढ़ा

2 राष्ट्रपति का 50 मिनट का अभिभाषण, सेनाओं में सुधार का दावा,अग्निवीर का नाम नहीं;शिक्षा नीति की बात पर विपक्ष के नीट-नीट के नारे

3 राष्ट्रपति ने आपातकाल को बताया संविधान का काला अध्याय,अभिभाषण में सरकार का रोडमैप भी बताया

4 राष्ट्रपति ने कहा सुधार,प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प ने आज भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है,10 साल में भारत 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से ऊपर उठकर पांचवें नंबर पर पहुंचा है,साल 2021 से लेकर साल 2024 के बीच भारत ने औसतन 8 प्रतिशत की रफ्तार से विकास किया है

5 राष्ट्रपति ने कहा कि अब मेरी सरकार बिजली का बिल जीरो करने और बिजली बेचकर कमाई करने की योजना भी लाई है,पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं,इसके लिए मेरी सरकार प्रति परिवार 78 हजार रुपये तक की मदद कर रही है

6 राष्ट्रपति ने कहा कि आज का भारत,दुनिया की चुनौतियां बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि दुनिया को समाधान देने के लिए जाना जाता है,विश्व-बंधु के तौर पर भारत ने अनेक वैश्विक समस्याओं के समाधान को लेकर पहल की है,जलवायु परिवर्तन से लेकर खाद्य सुरक्षा तक,पोषण से लेकर सस्टेनबल एग्रीकल्चर तक हम अनेक समाधान दे रहे हैं

7 सरकार ने 10 वर्षों में पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांवों में 3 लाख 80 हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनाई हैं,आज भारत में नेशनल हाईवेज और एक्सप्रेसवेज का जाल बिछ रहा है,नेशनल हाईवे बनाने की गति में भी दोगुने से अधिक की वृद्धि हुई है

8 नीतियों का विरोध करना और संसद में बाधा डालना अलग-अलग बातें’, संयुक्त बैठक में बोलीं राष्ट्रपति

9 लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली AIIMS से डिस्चार्ज,तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार रात भर्ती किया था;डॉक्टर बोले: माइनर ऑपरेशन हुआ

10 9 से ज्यादा SIM होने पर लगेगा 2 लाख का जुर्माना,गलत तरीके से सिम लेने पर 3 साल की जेल

11 सेंगोल को अब कोई नहीं हटा सकता…संसद में Sengol को लेकर बवाल;SP-RJD की मांग पर खूब बरसी भाजपा

12 तानाशाह का विनाश हो जाए,अब ईश्वर से यही प्रार्थना,केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़कीं पत्नी सुनीता

13 NEET पेपर लीक में CBI ने पहली गिरफ्तारी की,पटना से मनीष प्रकाश अरेस्ट; कैंडिडेट्स के लिए प्ले स्कूल बुक कराने का आरोप,यहीं पर्चा रटवाया

14 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का पहला जत्था कल कश्मीर पहुंचेगा, बालटाल-अनंतनाग बेस कैंप में रुकेंगे यात्री;29 जून को बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे

15 क्या हो पाएगा भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल,गयाना में बारिश रुकी,टॉस के वक्त 75% आशंका,मुकाबले के लिए 4 घंटे का एक्सट्रा टाइम

16 दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के खिलाफ नौ विकेट से पहला सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली,यह पहला मौका है जब अफ्रीकी टीम फाइनल में पहुंच गई है,32 साल में पहली बार आईसीसी के किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है

17 NATO ने डच प्रधानमंत्री मार्क रूटे को नया प्रमुख किया नियुक्त,रूस बोला:मत भूलो..अमेरिका अभी भी प्रभारी

18 CBI के आरोपों को केजरीवाल ने किया खारिज,कोर्ट में कहा:मैंने सिसोदिया का नाम नहीं लिया है

19 आपातकाल इतिहास का काला धब्बा,कांग्रेस ने संविधान की भावना को कुचला:स्पीकर ओम बिरला

20 आपने इतिहास रच दिया…PM मोदी ने स्पीकर बनने पर ओम बिरला को दी बधाई

21 जय फिलिस्तीन कह फंसे ओवैसी, सांसदी पर मंडराया खतरा;राष्ट्रपति को लेटर

22 राष्ट्रपति मुर्मु संसद की संयुक्त बैठक कोकी संबोधित,27 जून से शुरू होगा राज्यसभा का सत्र

23 अमेरिका ने भारत के साथ वन स्टॉप पैक्ट की इच्छा जताई,कहा: सुरक्षा के साथ ही बढ़ेगी विमान यात्रियों की सुविधा

24 छात्रसंघ चुनाव की फिर उठने लगी मांग,अशोक गहलोत ने लगाई थी रोक,अब छात्रों ने शुरू किया अनूठा अभियान

25 बिहार में आकाशीय बिजली से 8 की मौत,परिजनों को 4-4 लाख की सहायता देगी नीतीश सरकार

26 सैम पित्रोदा को फिर बनाया गया ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष,50 दिन पहले पद से इस्तीफा दिया था;विरासत टैक्स के बयान पर विवाद हुआ था

27 Rohit vs Inzamam:अपना दिमाग खोलना पड़ता है,इंजमाम के ‘बॉल टेम्परिंग’ के आरोपों को रोहित ने बकवास करार दिया

28 Excise Policy Case:अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं,कोर्ट ने तीन दिन की CBI रिमांड पर भेजा

29 NEET Paper Leak:पटना से लेकर हजारीबाग तक हुई छापेमारी,अब आरोपियों को आमने-सामने बैठा कर होगी पूछताछ

30 कॉलेज में नकाब, बुर्का और हिजाब पर जारी रहेगा बैन,बॉम्बे हाईकोर्ट से मुस्लिम छात्राओं की याचिका खारिज

31 सुपर थर्सडे में AFG vs SA और IND vs ENG सेमीफाइनल का डबल धमाल,IND vs ENG:सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का ‘एक्स फैक्टर’ हो सकते हैं बुमराह

32 राष्ट्रपति का अभिभाषण पर विपक्ष ने कसी कमर;कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की

33 नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अब केंद्रीय मंत्री के बराबर सुविधाएं मिलेंगी,उन्हें वेतन भत्ते और अन्य सुविधाएं केंद्रीय मंत्री के बराबर मिलेंगी,उन्हें 3 लाख 30 हजार रुपए सैलरी मिलेगी,इनके साथ ही उन्हें 14 लोगों का स्टाफ भी मिलेगा

34 सिर्फ सैलरी ही नहीं बढ़ेगी बल्कि CBI डायरेक्टर से चुनाव आयोग की और भी कई नियुक्ति तक में रहेगा दखल,बढ़ा राहुल गांधी का कद

35 विवादित बयानों की झड़ी लगाने वाले सैम पित्रोदा को कांग्रेस ने फिर दिया अहम पद,सैम पित्रोदा को फिर बनाया गया ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष,50 दिन पहले पद से इस्तीफा दिया था;विरासत टैक्स के बयान पर विवाद हुआ था

36 जम्मू-कश्मीर के डोडा में तीन आतंकी ढेर,एनकाउंटर जारी,एक जवान घायल;11-12 जून को हुए दो हमलों के बाद से जारी है सर्च ऑपरेशन

37 राहुल गांधी को सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होने का आदेश, मानहानि केस में 2 जुलाई को बुलाया; अमित शाह को हत्या का आरोपी कहा था

38 कर्नाटक में तीन और डिप्टी सीएम की मांग,फिलहाल डीके शिवकुमार इस पद पर हैं;सीएम सिद्धारमैया बोले:हाईकमान का फैसला अंतिम

39 अयोध्या:पानी रिसाव को लेकर मंदिर ट्रस्ट की दो टूक,कहा: राम मंदिर गर्भगृह में नहीं टपका है एक भी बूंद पानी

40 29-30 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है मानसून,नेपाल में बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा;UP-उत्तराखंड समेत 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Join us on:

Leave a Comment