प्रखंड फेसिलिटेशन टीम की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड स्तर पर सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देने के उद्देश्य से लौकही प्रखंड के लदनिया में ग्राम पंचायत प्रोग्राम फेसिलिटेशन टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मुखिया जयकांत राय ने की, जिसमें प्रखंड के विभिन्न विभागों के सहयोग से पंचायत में किए गए विकास पर चर्चा की गई।
बैठक में स्वास्थ्य, जीविका, समाज कल्याण, शिक्षा, पंचायती राज एवं अन्य विभागों के सदस्यों ने भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में कय प्रमुख विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, जैसे कि एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम, मॉडल पंचायत, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण के साथ ही पंचायत को विकास के मानक पर आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न विभागों के कार्यों को लेकर आपसी समझ बढ़ाने पर बल दिया गया।
बैठक में पंचायत को मॉडल रूप में विकसित करने और स्थानीय स्तर के समस्याओं का समाधान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रदीप कुमार, जीविका कॉर्डिनेटर महिला पर्यवेक्षक चंद्र किरण कुमारी, सी एच ओ किरण कुमारी, पिरामल स्वास्थ्य से प्रोग्राम लीडर पंकज कुमार, स्कूल शिक्षक, वार्ड सदस्य, आशा, आँगनबाड़ी सेविकाएं, आशा फैसिलिटेटर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रखंड स्तर पर विकास में सहयोग करने के इस तरह के नए कदम को एक महत्वपूर्ण रूप में देखा जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment