रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के झंझारपुर आर एस थाना क्षेत्र अंतर्गत हरभंगा मक्करी मुसहरी के समीप ग्यारह हजार वोल्ट बिजली तार के संपर्क में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय की है जब मजदूर टाटा 407 वाहन से हरभंगा गांव में एक व्यवसाई के यहां से सीमेंट अनलोड कर वापस लौट रहा था। टाटा 407 के ऊपर चढ़ा मजदूर जैसे ही खड़ा हुआ, ऊपर से गुजर रहे बिजली के ग्यारह हजार वोल्ट तार के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी मजदूर को उपचार के लिए झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर की पहचान दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर का कैलाश पासवान के 24 वर्षीय पुत्र ललन पासवान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आर एस थाना प्रभारी अरविंद कुमार दलबल के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया । हादसे की खबर सुनकर मृतक मजदूर के परिजन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचें। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। परिजनों ने बताया है कि मृतक चार भाई बहनों में सबसे बड़ा और परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। मृतक की शादी नहीं हुई थी, मृतक अपने परिवार के भरण पोषण को लेकर मेहनत मजदूरी किया करता था। जीनके मौत के बाद परिवार के समक्ष भरने पोषण की संकट उत्पन्न हो गया है।




