आपसी विवाद में भतीजे ने चाचा को मार दी गोली!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद में अपराधी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहा है ।हालत यह है कि दिन प्रतिदिन अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। जिससे जहानाबाद के लोग काफी सहमे नजर आ रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद के मखदुमपुर थाना के सहोडा चक गांव का है।जहॉं आपसी विवाद में भतीजे
ने चाचा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सहोडा चक की है। बताया जाता है कि धर्मेंद्र कुमार और राजाराम यादव का कई महीनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी को लेकर शुक्रवार को दोनों में कहा सुनी होने लगी। इसके बाद धर्मेंद्र कुमार ने अपने चाचा पर ही गोली चला दी। इसके कारण राजाराम यादव के हाथ में गोली लग गई, जिससे गंभीर रूप से वह घायल हो गया। इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल
में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर इनका इलाज कर रहे हैं।
डॉक्टर एके नंदा कहना है कि एक व्यक्ति जिसका नाम राजाराम यादव है, इसको गोली लगी है। गोली आर पार हो गया है। इसका इलाज किया जा रहा है। इस घटना की सूचना मखदुमपुर थाने की पुलिस को दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है।
जमीन विवाद के मामले लगातार सामने
आ रहे है। जबकि, हर शनिवार को जमीन विवाद निष्पादन के लिए थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस घटना में घायल व्यक्ति को इलाज के बाद डॉक्टरों ने विशेष इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है इस घटना के बाद गांव में दो गुटों के बीच तनाव व्याप्त है पुलिस पूरे मामले पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

Join us on:

Leave a Comment