अधिवक्ता व उनके पुत्र की हत्या का आइलाज़ ने की निंदा, कड़ी कार्रवाई की माँग!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय

ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (AILAJ आइलाज़), के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने कहा, छपरा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता राम अयोध्या राय एवं उनके पुत्र अधिवक्ता सुनील राय का अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर घोर आक्रोश व्यक्त करता है।

आइलाज़ मृतक अधिवक्ता के शोक संतप्त परिवार जनों के साथ अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है और इस बृहत दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।

आइलाज यह मांग करता है कि अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हो और मामले का स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाया जाए।

राज्य सरकार, बिहार स्टेट बार काउंसिल एवं बार काउंसिल आफ इंडिया द्वारा मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों को अविलंब 50-50 लाख रुपये सहायता राशि मुहैया कराया जाए।

साथ ही बिहार स्टेट बार काउंसिल, बार काउंसिल आफ इंडिया से यह मांग करता है कि “एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट” राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से लागू कराने की कार्रवाई सुनिश्चित कराया जाए ।

आइलाज के राष्ट्रीय परिषद सदस्य (अधिवक्ता, सिविल कोर्ट आरा) ने कहा कि आइलाज द्वारा बार बार अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक की मांग उठाए जाने के बावजूद राज्य सरकार और बार काउंसिल का रवैया उपेक्षापूर्ण रहा है। जिसका परिणाम है कि दूसरों को न्याय दिलाने में सबसे अहम किरदार निभाने वाला अधिवक्ता वर्ग बिल्कुल असुरक्षित है। ज्ञातव्य हो कि आइलाज द्वारा पहले ही अधिवक्ता संरक्षण विधेयक का ड्राफ्ट बिल विभिन्न राज्य सरकारों को सौंपा जा चुका है।

Join us on:

Leave a Comment