रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
बड़हिया रेल पुलिस की टीम ने 13287 आप साउथ बिहार ट्रेन एस 4 बोगी में दो बैग में गांजे की एक खेप लावारिस हालत में बरामद की है।गांजे के साथ कोई भी तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगा है। फिलहाल बड़हिया रेल थानाध्यक्ष श्यामनंदन चौधरी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह बड़हिया रेल थानाध्यक्ष श्यामनंदन चौधरी के पास एक सूचना आई। जिसमें 13287 आप साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में गांजे के खेप जाने की खबर मिली। थानाध्यक्ष ने तत्काल अपनी टीम को सक्रिय कर पुलिस बल के द्वारा ट्रेन जैसे ही बड़हिया स्टेशन पर रुकी तो ट्रेन के एस 4 बैगी में जांच शुरू कर दिया जांच के क्रम ट्रेन से लावारिस अवस्था मे रखे दो बैग से कुल 16 पैकेट में करीब 16 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस को गांजा लावारिस हालत में मिला है, कोई आरोपी हाथ नहीं लगा है। इस संबंध में रेल थाना अध्यक्ष श्यामनंदन चौधरी ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी है।




