बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग का जिले भर में छापेमारी अभियान,9 लोगों पर प्राथमिकी!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग का जिले भर में छापेमारी अभियान जारी है। मीटर बाईपास कर चोरी से लाइन की चोरी से लाइन का इस्तेमाल कर रहे उपभोक्तायो के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने नौ लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सहायक विधुत अभियंता राहुल कुमार के नेतृत्व में जिले के घोसी, परियावा,उतरी दौलतपुर एवं सर गणेश दत्त नगर जगहों में मीटर जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिजली चोरी करते हुए नौ लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों मे नवल किशोर शर्मा पर 231619 मंजू देवी पर 10917 मनोरंजन कुमार पर 14571 रंजू देवी पर 38871 नीरज कुमार पर 19277 नलिन कुमार तिवारी पर 24910 जीतेंद्र शर्मा पर 31132 चंद्रमणि देवी पर 25407 एवं रिंकू सिंह पर 55993 रुपए का जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज कराई गई है।

Join us on:

Leave a Comment