रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
आज तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ लिया। साथ ही मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा बेगूसराय से निर्वाचित सांसद गिरिराज सिंह ने मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की शपथ ली।जिसको लेकर सांसद राजीव रंजन सिंह तथा बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के गृह जिला लखीसराय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। जिसकी झलक बड़हिया में भी देखने को मिला। जहां ग्रामीणों ने आतिशबाजी और विजय जुलूस निकालकर जश्न मनाते हुए एक दूसरे के साथ खुशी का इजहार किया। खुशी से फुले नहीं समा रहे समर्थकों ने नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज खुशी का क्षण है। क्योंकि मुंगेर से निर्वाचित सांसद ललन सिंह और लखीसराय बड़हिया के लाल गिरिराज सिंह को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है।




