बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों ही बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट : राजीव रंजन।

मधेपुरा में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों ही बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, मेडिकल कॉलेज में चल रहा है उपचार।

मधेपुरा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल जिला मुख्यालय के बस स्टैंड के समीप दो बाईक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों ही बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज फिलहाल जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा में जारी है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के नवटोलिया वार्ड नं. 1 निवासी स्व. बमबम यादव के पुत्र सिंकु यादव बाइक से बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे वहीं सदर प्रखंड के तुलसीबारी, गोसाई टोला, वार्ड नं. 4 निवासी मो. हिदायत अली के पुत्र मो. एजाज बाइक से कॉलेज चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान यादव लाइन होटल के सामने दोनों ही बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में दोनों ही युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया एवं परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों ही ज़ख्मियों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। इधर सदर अस्पताल में स्थिति बिगड़ती देख जख्मी सिंकु यादव एवं मो. एजाज को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों ही ज़ख्मियों का इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे चिकित्सकों ने दोनों ही घायलों को खतरे से बाहर बताया है।

बाईट : जवाहर यादव, जख्मी के परिजन
बाईट : मो. सादिर, जख्मी के परिजन

Join us on:

Leave a Comment