शपथ ग्रहण होते ही नीरज कुमार ने समर्थकों संग ढोल बजाकर मनाया जश्न!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित

आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेना स्वागत योग्य, बिहार से योग्य मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में शामिल करना सम्मान की बात : नीरज कुमार

जद(यू) विधानपार्षद सह पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री नीरज कुमार ने मीडिया में बयान जारी कर आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की अगुवाई में बिहार में एनडीए गठबंधन ने तीन चौथाई लोकसभा सीटें जीतने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार में बिहार से माननीय श्री जीतन राम मांझी जी, माननीय श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी, माननीय श्री रामनाथ ठाकुर जी, माननीय श्री नित्यानंद राय जी, माननीय श्री गिरिराज सिंह जी, माननीय श्री चिराग पासवान जी, माननीय श्री सतीश चंद्र दूबे जी और माननीय श्री राजभूषण निषाद जी को मंत्रिमंडल में शामिल कर निश्चित तौर पर बिहार का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अनुभवी लोगों को शामिल करने से केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बिहार की हिस्सेदारी बढ़ी है।

पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और हमारे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की जोड़ी ने राजनीति में जो बदलाव किया है वो देश की जनता के लिए भविष्य में एक मानक स्थापित करने का काम करेगा।

Join us on:

Leave a Comment