कोयला माफियाओ के आतंक से साँस लेना मुश्किल, प्रदुषण उच्चतम स्तर पर!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी

बिहार/मुजफ्फरपुर

प्रदूषण फैलाने वालों को शासन प्रशासन का कोई डर नही है और जमकर प्रदूषण फैला रहे है … मुजफ्फरपुर शहर का प्रदूषण ऐसे ही देश के अन्य शहरों के जैसा शिर्ष स्थान पर अपना स्थान बनाने में इन्ही कोयला माफियाओं का अहम योगदान साबित हो रहा है … शहर के आस पास के इलाके में ऐसे कोयला माफियाओं का जाल चारों तरफ फैला हुआ है जो धड़ल्ले से कच्चे कोयले को जलाकर प्रदूषण फैला रहे है … ऐसा लगता है जैसे इन्हें रोकने वाले अधिकारियों पदाधिकारियों के कानों पर जूं तक नही रेंगता है और आम लोग प्रदूषण का शिकार होकर गंभीर बीमारी के चपेट में लागातार लोग आ रहे है .. यह नही की ऐसे कोयला डिपो के माफिया चोरी छिपे कोयला जलाते है बल्कि ये खुलेआम जलाते है … इन्हें कोई रोकने टोकने और इस पर लगाम लगाने वालों का कोई डर भय या कानून का कोई खौफ नही दिखता है … यह तस्वीरें अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी इलाके का है … जब इस मामले पर हमने इस लगाम लगाने वाले अधिकारी पूर्वी SDO अमित कुमार से बात की तो उन्हें ऐसी गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं होती है.. पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गंभीर आरोप है इस पर जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी …

बाइट :- अमित कुमार SDO पूर्वी मुजफ्फरपुर

Join us on:

Leave a Comment