होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा लगाया जाएगा लू से बचने के लिए स्टॉल!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसरायमें होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने प्रेसवार्ता आयोजित कर यह जानकारी दी गई की भयानक गर्मी को देखते हुए लू से बचाव के लिए ग्लोनोइनम 200 नामक औषधि का वितरण किया जाएगा साथ ही चना का सत्तू, ठंडा पानी, भूना चना,एवं नींबू पानी की व्यवस्था बेगूसराय के दर्जन जगहों पर लगाया जाएगा,एवं पूरे बिहार में होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव एवं अध्यक्ष महोदय के द्वारा सभी जिला के अध्यक्ष एवं सचिव से अनुरोध किया गया की वे अपने जिले में प्याऊ की व्यवस्था और बिहार के सभी चिकित्सकों को अपने निजी क्लीनिक में भी ग्लोनोइनम 200 सभी को नि: शुल्क देने के लिए आग्रह किया गया है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया बिहार ब्रांच के अध्यक्ष डॉ० संजीव कुमार सिंह ने कहा कि लू भूखे एवं प्यासे रहने से होती है। इसीलिए ये कदम उठाया गया है डॉ० बी० के० तिवारी महासचिव होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा कि सत्तू नींबू पानी की व्यवस्था की जा रही है प्रेस वार्ता में डॉ० ओमप्रकाश गुप्ता, डॉ० रोहित कुमार, डॉ राजकुमार शर्मा, डॉ अंकित कुमार डॉ मुरारी कुमार, रवीश कुमार एवं अन्य चिकित्सक भी इस प्रेस वार्ता में सम्मिलित हुए।।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें