कामेश्वर चौपाल का प्रयास लाया रंग, गृहमंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी में भव्य जानकी मंदिर निर्माण का किया ऐलान!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा :-

लंबे वक्त से माँ जानकी जन्मभूमि सीतामढ़ी में राम मंदिर की तरह भव्य जानकी मंदिर निर्माण अभियान में लगे राम मंदिर के ट्रस्टी श्री कामेश्वर चौपाल की मेहनत और कोशिशों को प्रभु श्रीराम और माता जानकी का आशीर्वाद मिला और सीतामढ़ी में भव्य जानकी मंदिर निर्माण का रास्ता अब बिल्कुल साफ साफ नजर आने लगा है!

आज सीतामढ़ी में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी में राम मंदिर की तरह भव्य जानकी मंदिर के निर्माण का ऐलान कर दिया! अपने सम्बोधन में श्री शाह ने कहा कि मोदी जी ने संघर्ष का नारा दिया जय श्रीराम और अब ज़ब प्रभु राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैँ तो नया नारा है, जय सियाराम, और इस नारे को चरितार्थ करने हेतू अब इतना भव्य जानकी मंदिर का सीतामढ़ी में निर्माण किया जाएगा जो ना सिर्फ बिहार और भारत का गौरव होगा बल्कि समस्त दुनियाँ के लिए आकर्षक का केंद्र होगा, और दुनियाँ भर के लोग माँ जानकी से आशीर्वाद लेने यहाँ आएंगे!

इस ऐलान के बाद जानकी मंदिर निर्माण अभियान में लगे श्री कामेश्वर चौपाल और उनकी टीम को काफ़ी मजबूती मिली है, और आने वाले दिनों में जानकी मंदिर निर्माण पर भी तेजी से काम शुरू होगा! इस ऐलान के बाद समस्त बिहार वासी, सनातनी व सियाराम भक्त केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह व श्री कामेश्वर चौपाल का आभार प्रकट कर रहे हैँ!

Join us on:

Leave a Comment