रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
स्लग– नगर भवन, मधुबनी में आयोजित मतदाता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार स्वीप आइकॉन एवं लोकप्रिय लोकगायिका सुश्री मैथिली ठाकुर के मतदान आधारित सुमधुर गीत “चलो मतदान करें हम” पर दर्शकों ने जमकर बजायी तालियां।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, अरविन्द कुमार वर्मा एवं सुश्री मैथिली ठाकुर के द्वारा उपस्थित दर्शकों को मतदान करने के प्रति दिलाया गया संकल्प। डॉ. तिस्या श्री ने अपनी कविता के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया।— कार्यक्रम में लोगो की उमड़ी भीड़।
मधुबनी : लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर बुधवार को नगर भवन,मधुबनी में आयोजित मतदाता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रसिद्ध गायिका सह बिहार राज्य स्वीप आइकॉन सुश्री मैथिली ठाकर एवं उप विकास आयुक्त, दीपेश कुमार तथा अन्य पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, अरविन्द कुमार वर्मा के द्वारा उपस्थित मतदाताओं से अपने मतदान का प्रयोग करने एवं मतदान नही करने, मतदान करने से हमे क्या मिलेगा जैसे मिथकों से निकलकर देशहित में शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने का अनुरोध किया गया।
तत्पश्चात सुश्री मैथिली ठाकुर द्वारा मतदान आधारित सुमधुर गीत “चलो मतदान करें” की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। इसके साथ ही मैथिली ठाकुर के द्वारा अपने गीत “आजू मिथिला नगरीय निहाल सखियां, चारु दूल्हा में बड़का कमाल सखियां” पर दर्शकों ने खूब तालियां बजायी।
पुनः “दिल दिया है जान भी देंगे, ए वतन तेरे लिए” की प्रस्तुति पर भी दर्शकों में खूब लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम के दौरान सुश्री मैथिली ठाकुर के द्वारा उपस्थित मतदाताओं से अपने मतदान के कर्तव्य को पूरी जिम्मेदारी बीके साथ पूर्ण करने का अनुरोध किया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि मैं मधुबनी की बेटी हूं, और मैं अन्य जिलों में जाकर लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक कर रही हूं, ऐसे में आप सभी का कर्तव्य बनता है कि आप सभी अधिक-से-अधिक मतदान कर मधुबनी का मतदान प्रतिशत बढ़ाते हुए मेरा भी मान बढ़ाये।
तत्पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, अरविन्द कुमार वर्मा एवं सुश्री मैथिली ठाकुर के द्वारा उपस्थित लोगों को अपना एवं अपने आस-पड़ोस के लोगों का शत-प्रतिशत मतदान कराने हेतु संकल्प दिलाया गया।. डॉ.तिस्या श्री ने भी अपनी कविता के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया।–उक्त कार्यक्रम में डीडीसी दीपेश कुमार,एडीएम शैलेश कुमार,एडीएम लोक शिकायत राजेश कुमार,सिविल सर्जन मधुबनी नरेश भीमसारिया,डीपीआरओ परिमल कुमार,एसडीसी सुजीत वर्णवाल,मयंक सिंह ,डीपीएम जीविका वसीम सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।




