रिपोर्ट- अभिषेक कुमार
गया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नादरागंज मोहल्ले में विष्णुपद थाना की पुलिस पर अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी । अपराधियों द्वारा फायरिंग करने से शाही मस्जिद से नवाज पढ़कर निकल रहे हैं एक 15 वर्षीय किशोर को पैर में गोली लग गई है जिससे वह घायल हो गया है। घायल युवक को मगध मेडिकल अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।घायल का नाम मो.रियान उर्फ राजा है। वही नवाज पढ़कर निकल रहे लोगों ने सिविल ड्रेस में रहे पुलिस को अपराधी समझ कर पुलिस पर ही पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस पर पथराव होने के बाद नादरगंज मोहल्ले में भीड़ इकट्ठा हो जाने से अपराधी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी पीएन साहू एवं सिविल लाइन थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का निरीक्षण किया।
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




