विशाल जनसभा में विपक्ष पर बरसे जेपी नड्डा, कांग्रेस के घोटालों की दिलाई याद!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार


_लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए भाजपा एक्शन मोड में नजर आ रही है। यही कारण है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद बिहार आकर चुनावी जनसभा कर रहे हैं। ऐसे में आज शिवहर लोकसभा क्षेत्र के शिकारगंज हाई स्कूल मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा एक आम सभा को संबोधित करते हुए।
लवली आनंद के लिए वोट अपील करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
नड्डा ने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राजद यानी RJD का असली मतलब है। R से रिश्वतखोरी,J से जंगलराज और D से दलदल। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के घोटालों का भी जिक्र करते हुए कहा कि, चाहे पाताल हो या समुद्र, अंतरिक्ष और जमीन में कांग्रेस ने हर जगह घोटाले किए। इन्होंने ऐसी कोई जगह नहीं छोड़ी जहां घोटाला ना किया हो। हद तो तन हो गई जब इनके सहयोगी लालू जी चारा तक खा गए। नौकरी के नाम पर जमीन ली।
ढेक्स भाषण :—— भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ,
ढेक्स भाषण :—— लवली आनंद।

Join us on:

Leave a Comment