रिपोर्ट -आदित्यानंद आर्य
: पांचवे चरण के मतदान के निकट आने के साथ ही सीतामढ़ी ने नेताओ का दौड़ा सुरु हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय लोक मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सीतामढ़ी पहुंचे। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने अपने काराकाट चुनाव में पवन सिंह से टक्कर पर बताया की वह विषय ही नही है, जो सिर्फ मीडिया और सोशल मीडिया में है उसके बारे में क्या कहना, जनता पूरी तरह से मोदी जी के साथ है। वही कुशवाहा समाज के वोटरों की नाराजगी पर उन्होंने कहा की कुशवाहा क्वांटेंटी नही क्वालिटी देख रहा है। और उसके लिए सिर्फ एक एनडीए गठबंधन है। मैं कुशवाहों का नेता नही हुं, मैं सभी वर्गो के लोगो की सेवा करता हूं। लेकिन कुशवाहा समाज की अपेक्षा है। इस दौरान उन्होंने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्यासी देवेश चंद्र ठाकुर को भरी से भरी मतों से जीतने की अपील की।
बाइट : उपेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, रालोमो




