बगहा में भाजपा नेताओं ने किया सुशील मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित!

SHARE:

रिपोर्ट- दीनदयाल!

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी का सोमवार की देर शाम इलाज के क्रम में निधन हो गया। उनके निधन से भाजपा समेत बिहार की राजनीतिक महकमे में मायूसी छा गई है। सभी जगहों पर अपने नेता को कार्यकर्ता श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बगहा में भारतीय जनता पार्टी के बगहा कार्यालय में बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी ने की।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से गजेंद्रधर मिश्रा, जिला प्रभारी जनार्दन शर्मा योगी, जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी हृदय दुबे, सतीश वर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, ऋतू जायसवाल, अचिन्त्य कुमार लल्ला, अमित पांडेय, भूपनारायण यादव, मनोज सिंह, विमला देवी, बलराम मिश्रा, विजय साहू, दीपक सिंह, प्रकाश गुप्ता, हरिओम दुबे, दीपू जायसवाल, बद्रीनाथ प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी को श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि भी की। कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी के राजनीतिक जीवन पर भी विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

Join us on:

Leave a Comment