हिन्दुओं की आबादी अगर घट रही है तो जाँच का जिम्मा किसका है? सिर्फ ध्यान भटका रहे हैँ पीएम- तेजस्वी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

चुनाव प्रचार में निकलने से पहले तेजस्वी ने भाजपा को घेरा है । उन्होंने कहा कि हम लोग मुद्दे की बात करते हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई शो करें। चाहे रोड शो करें , चाहे एयर शो करें, हम लोग जॉब शो करेंगे । जब हम सरकार में 17 महीने थे तो हमने 5 लाख नौकरियां दी । 3 लाख नौकरियां का स्थाई किया । कई नौकरियां विभागों में हमने चिन्हित की थी ।नरेंद्र मोदी का एक ही काम है कि बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान को कैसे खत्म किया जाए । प्रधानमंत्री को लगता है कि अगर हिंदू की संख्या घट रही है तो वह जांच करें । लेकिन जब गणना हुआ ही नहीं तो यह रिपोर्ट कहां से आए । वह मुद्दे की बात नहीं करते हैं । हम लोग मुद्दे की बात करते हैं । पढ़ाई लिखाई दवाई उसके बारे में प्रधानमंत्री को चर्चा करना चाहिए । उन्होंने 2014 में 15-15 लाख खाते में देने की बात कही थी । सबको पक्का मकान देने की बात कही थी उसका क्या हुआ बिहार में जितने चीनी मिल है बंद पड़े हैं उनको खुलवाने की बात कही थी उसका क्या हुआ 10 साल हो गए आज तक उन मिलन को नहीं खुलवाया गया उसका कोई जिक्र नहीं होता है।

बाईट:–तेजस्वी यादव , नेता प्रतिपक्ष

Join us on:

Leave a Comment