जहानाबाद पुलिस ने टॉप टेन में शामिल मोस्ट वांटेड बदमाश को किया गिरफ्तार!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार जहानाबाद जिले की पुलिस फरार अपराधियों एवं वारंटी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जगह-जगह पर कर रही है. इस दौरान पुलिस ने एक मोस्ट वांटेड अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.
जहानाबाद के टॉप 10 क्रिमिनल्स की लिस्ट में शुमार बुलेटन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस की गिरफ्त में आए बुलेटन यादव पर लूट, हत्या का प्रयास, फायरिंग समेत अन्य कई आपराधिक मामले दर्ज थे. जिसमें वह फरार चल रहा था. बुलेटन यादव को टेहटा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.
बताया जा रहा है कि पकड़ा गया वांछित टेहटा थाना क्षेत्र के ठिकरौल गांव का रहने वाला है. दरअसल, गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी वांछित अपराधी बुलेटन यादव जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए गया के चाकन्द जा रहा है, तभी पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया.
इस संबंध में एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बुलेटन यादव एक लाख रुपये का सुपारी लेकर जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए गया के चाकन्द जा रहा है. इस बीच पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया.

Join us on:

Leave a Comment