खड़े ट्रक में बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर ढाई घंटे तक फंसा रहा चालक, ग्रामीणों का आरोप पैसा वसूलती रही पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट- पियुष कुमार!

खड़े ट्रक में बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर ढाई घंटे तक फंसा रहा चालक, ग्रामीणों का आरोप घटना के बाद पैसा तसीलने में मशगुल थी कुदरा पुलिस

वियो – कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव के पास एनएच 2 पर सड़क पर खराब होकर खड़े कोयला लदे ट्रक में पीछे से आ रही बालू लदे ट्रक का चक्का फट जाने से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था की ट्रक का चालक इस ट्रक में फंसा रह गया। ढाई घंटे बाद एनएचएआई ने ग्रामीणों के सहयोग से चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि यहां घटना स्थल से कुदरा थाना महज 2 किलोमीटर की दूरी पर है और ढाई किलोमीटर दूर कुदरा पुलिस सड़क पर ही गस्ती कर रही थी उसके बावजूद डेढ़ घंटे पुलिस को लग गए घटनास्थल पहुंचने में। ग्रामीणों ने कहा जब घटना हुई तो पुलिस सड़क पर बालू, गिट्टी गाड़ियों से पैसा वसूली कर रही थी कहने के बाद भी देर से आई। फिलहाल सड़क पर 5 किलोमीटर लंबा जाम लग चुका था।

जानकारी देते हुए ग्रामीण कन्हैया पासवान ने बताया एक खराब ट्रक सड़क पर ही पड़ी थी उसी समय बालू लदा ट्रक आया और उसका चक्का फट जाने से उस ट्रक में घुस गया। जिसमें चालक फंसा हुआ है। लेकिन पुलिस डेढ़ घंटा बाद पहुंची है जबकि थाना यहां से दो किलोमीटर की दूरी पर है।

ग्रामीण दीपक सिंह बताते हैं कि ट्रक चालक का ट्रक में फंसे हुए ढाई घंटा हो गया अभी तक निकालने की प्रक्रिया जारी है। घटना होने के डेढ़ घंटे बाद यहां पुलिस पहुंची है। पुलिस की गाड़ी बालू और गिट्टी गाड़ी से पैसा वसूल रहा था, हमारे कहने के बाद भी लोग देरी से घटनास्थल पर पहुंचे हैं और सड़क पर जो गाड़ी खराब थी उसको लेकर एनएचएआई के तरफ से कोई बेरीकेटिंग नहीं किया गया था। अगर बैरीकेटिंग हुआ रहता तो इस घटना को बचाया जा सकता था।

एनएचएआई के पेट्रोलिंग कर्मी कामेश्वर राम ने जानकारी देते हुए बताया चक्का फटने से एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें चालक फंसा हुआ है दोनों पर उसका डैमेज है। ढाई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद उसको निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है।

कुदरा थाना के एसआई राजकुमार बताते हैं चिलबिली के पास दो ट्रक में टक्कर हुई है ड्राइवर फंसा हुआ था। जैसे ही सूचना मिली हम लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे हैं और एनएचएआई को सूचना दिया है। ड्राइवर का दोनों पैर कट चुका है ढाई घंटा का रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर ड्राइवर को बाहर निकलवा कर अस्पताल पहुंचवाया गया है।

बाइट – राजकुमार एसआई – कुदरा थाना
बाइट – कामेश्वर राम – एनएचएआई
बाइट – कन्हैया पासवान – ग्रामीण
बाइट – दीपक सिंह – ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment