रिपोर्ट- मनोज कुमार!
चार शातिर साइबर फ्रॉड को साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार,फिंगरप्रिंट की क्लोनिंग के सहारे भोले भाले लोगो से करता था ठगी।
-दो लाख नकद समेत कई सामान बरामद।
जिले की साईबर थाना पुलिस ने वारिसलीगंज पुलिस के सहयोग से चार को गिरफ्तार किया है।
साइबर फ्रॉड अपराधियों से पुलिस ने 2 लाख नगद, सात मोबाइल ,दो लैपटॉप, चेक बुक, पासबुक, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड ,ओटीजी मशीन, फिंगर स्कैनर स्टैंप, मेकिंग मशीन, नकली फिगर प्रिंट सहित 2 लाख कैश किया है।
एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जानकारी देते हुए बताया कि जिले में बढ़ते साईबर अपराधियों से निपटना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। उक्त मामले अब साईबर थाना के कर्मी दक्ष हो चुके हैं। सफलता भी मिलने लगी है। बावजूद अभी बहुत काम करना शेष है।
इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्त जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी बिंदु राम के बेटे नवलेश कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के असाढ़ी गांव निवासी द्वारिका पासवान के बेटे अनिल कुमार,वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोसमा गांव निवासी दरबारी चौधरी के बेटे राजकुमार,वही एक नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के ईश्वर गांव निवासी अवध चौहान के बेटे रामबाबू, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी ऐसे मामले में बर्बाद हो रहे हैं। उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है। जल्द ही युवाओं के बीच जागरुकता अभियान पुलिस आरंभ करेगी।




