शिवचंद्र राम के नामांकन में हाजीपुर पहुँचे तेजस्वी, कहा हमारे सीएम को भाजपा ने किया हाईजैक!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

हाजीपुर लोक सभा सीट से महागठबंधन को उम्मीदवार शिवचंद्र राम ने आज अपना नामांकन दाखिल कर लिया इसके बाद हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के भोला राय उच्च विद्यालय शुभई में महागठबंधन के नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया है । भाजपा पर हमला बोलते हुए बोला है कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को भाजपा ने हाईजैक कर लिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है की मुख्यमंत्री बुजुर्ग हो गए हैं। वह जहां भी रहेंगे हम उनका सम्मान करते हैं और करते रहेंगे मैं तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर भी हमला बोला है चिराग पासवान ने कहा है की समस्तीपुर में किसको टिकट मिला जमुई में किसको टिकट मिला इस बार बाहरी को भगाना है। और अपना को हाजीपुर से जीतना है। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर भी हमला बोला है तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार से 40 में 39 सीट जीता कर बिहार के लोगों ने दिया लेकिन बिहार के साथ सिर्फ धोखा ही मिला बिहार को विशेष राज्य का दर्जा भी नहीं मिला तो प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए नौकरी के बाद भी पूरे नहीं किए गए वही सभा को संबोधित करते हुए VIP सुप्रीमो मुकेश साहनी का भी हाजीपुर में सभा को संबोधित करते हुए दर्द छलका है। मुकेश साहनी ने कहा है। कि आप सभी लोग अपना वोट देकर विधायक को जिताते हैं भाजपा वाले विधायक को ही खरीद लेते हैं हाजीपुर में हाजीपुर लोकसभा के उम्मीदवार शिवचंद्र राम वैशाली लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार मुन्ना शुक्ला सहित महुआ विधायक सहित तमाम लोग महागठबंधन के मौजूद थे। वहीं भारी संख्या में कार्यकर्ता भी नेताओं को सुनने के लिए मैदान में पहुंचे थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें