इंडि गठबंधन का पीएम फेस कौन? लोग बारी बारी से एक एक साल बनेंगे पीएम, रहें सतर्क – अमित शाह!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षियों पर जमकर बरसे

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का चुनाव प्रचार करने भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह बेगूसराय पहुंचे । जहां शहर के जीडी कॉलेज में आयोजित चुनावी सभा को गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भारी मतों से जीतने की अपील की। इस दौरान चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इंडिया घमंडीया गठबंधन के पास प्रधानमंत्री का कोई उम्मीदवार नहीं है आज महागठबंधन के बड़े नेताओं को जब पूछा गया कि आपका प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन है तो उन्होंने सोनिया गांधी स्टालिन ममता बनर्जी अखिलेश यादव कई नेताओं का नाम गिना दिया इससे आप समझ सकते हैं कि घमंडिया गठबंधन के पास कोई नेतृत्व नहीं है जबकि नरेंद्र मोदी सशक्त नेता हैं इसके साथ ही राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए अमित शाह ने कहा कि राम मंदिर करोड़ राम भक्त का आस्था का केंद्र था मोदी सरकार के दूसरे काल में न सिर्फ मंदिर का निर्माण हुआ बल्कि मुकदमा जीत कर उसका निर्माण कराया गया है लेकिन इसमें लालू यादव तेजस्वी सोनिया गांधी समेत तमाम विपक्षी नेताओं को निमंत्रण दिया गया लेकिन वह लोग शामिल वोट बैंक की वजह से नहीं हुए। इसके साथ ही कश्मीर में 370 हटाने को लेकर भी विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि राहुल बाबा कहते थे कि 370 हटाने के बाद खून की नदियां बहेगी लेकिन 5 साल में वह किसी ने कंकर भी नहीं फेंका है इसके साथ ही आतंकवाद पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में रोजाना आतंकवादी हमले होते थे लेकिन जब पुलवामा हुआ तो नरेंद्र मोदी की सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराया है।
बाइट- अमित शाह, गृह मंत्री

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें