शिवहर से NDA समर्थित जेडीयु उम्मीदवार लवली आनंद ने दाखिल किया नामांकन!

SHARE:


रिपोर्ट –आदित्यानंद आर्य

: शिवहर :आज से छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी हो चुका है और नामांकन का कार्य प्रारंभ हो चुका है ।इसी कड़ी में आज पहले दिन ही बिहार के सबसे हॉट सीटों में से एक शिवहर संसदीय सीट के लिए पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी व पूर्व सांसद लवली आनंद ने अपना नामांकन पत्र मोतिहारी के जिलाधिकारी सह शिवहर के निर्वाची पदाधिकारी सौरभ जोरवाल के सामने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
एनडीए प्रत्यासी लवली आनंद ने कहा कि आज मैंने शिवहर संसदीय क्षेत्र से नामांकन कर दिया है। जो लोग भी आनंद मोहन जी को बाहुबली बोलते है मैं उन्हें बता दूं कि वो एक बाहुबली नही बल्कि एक कलम बली है ।वो एक कवि है ,साहित्यकार है ,,स्वतंत्रता सेनानी परिवार से है और हमारे परिवार ने आज़ादी की लड़ाई में कई कुर्बानियां दी है। उन्होंने कहा कि इस बार हमलोग बिहार की सभी चालीस सीटें जितने जा रहे है और मोदी जी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे है जब जनता से मन बना लिया है तो कोई चुनौती ही नही है ।हमे कहा पता है कि हमे कौन गाली दे रहा है और कौन मेरी स्तुति कर रहा है ।हमे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नही है ।यहाँ की जनता ने आनंद मोहन जी को दो दो बार सांसद बनाया है और इस बार भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा। विकास हमारा मुद्दा है और शिवहर में रेल लाइन लाना, रीगा शुगर मिल को चालू कराना ,क्षेत्र में शांति स्थापित करना व शिवहर का विकास हमारा मुख्य मुद्दा है।

बाइट : लवली आनंद , एनडीए प्रत्यासी, शिवहर

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें